Home छत्तीसगढ़ वनम क्रिकेट स्पर्धा: HP क्रिकेटर्स और कोरबा पुलिस ने जीते चतुर्थ दिवस...

वनम क्रिकेट स्पर्धा: HP क्रिकेटर्स और कोरबा पुलिस ने जीते चतुर्थ दिवस के मुकाबले, भीम व कवि मैन ऑफ द मैच

52
0

कोरबा। वनम क्रिकेट प्रतियोगिता ( एक कदम हरियाली की ओर) के चौथे दिवस बस्ती बॉयज विरुद्ध एच पी क्रिकेटर्स कोरबा के बीच मैच खेला गया। जिसमें एच पी क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। बस्ती बॉयज अपने निर्धारित 8 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना पाई जिस लक्ष्य का पीछा एचपी क्रिकेटर्स ने 6 ओवर में पूरा कर लिया। अपने शानदार खेल के लिए एच पी क्रिकेटर्स के भीम मैन ऑफ द मैच रहे।

वही दिन का दूसरा मुकाबला सुपर 11 विरुद्ध कोरबा पुलिस के बीच खेला गया जिसमें कोरबा पुलिस ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण का चुनाव किया। अपने निर्धारित 8 ओवरों में सुपर 11 की टीम 71 रन 9 विकेट के नुकसान पर बना पाई। 72 रनों के लक्ष्य का पीछा कोरबा पुलिस ने 7 ओवर में ही कर लिया। अपने शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच कोरबा पुलिस के कवि महंत रहे। निर्णायक की भूमिका में नितिन पाण्डेय, अशरफ अली, अनवर अली, एवं मसूद अहसन, वेदव्रत शर्मा रहे। मुख्य अतिथि के रूप में शिवाय हॉस्पिटल के प्रतिनिधि के रूप में चाँद खान रहे।

वनम क्रिकेट प्रतियोगिता ( एक कदम हरियाली की ओर) के चौथे दिवस देखने मिले रोमांचक मुकाबले, निर्णायक की भूमिका में नितिन पाण्डेय, अशरफ अली, अनवर अली, एवं मसूद अहसन, वेदव्रत शर्मा रहे। मुख्य अतिथि के रूप में शिवाय हॉस्पिटल के प्रतिनिधि के रूप में चाँद खान रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here