कोरबा. बुधवार की सुबह सवा 7 से 8 बजे के बीच शहर बारिश की रिमझिम फुहारों से भीगा नजर आया. सुबह से ही बदली के साथ 31 डिग्री सेल्सियस की उमस भरी गर्मी महसूस की जा सकती थी, जिसके बाद अचानक बारिश की झड़ी शुरू हो गई. साथ ही साथ हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया, जिससे गर्मी से राहत महसूस की जा रही है.
कोरबा में मौसम मुख्य रूप से बेहद गर्म और शुष्क बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 39°C से 41°C के बीच रहने का अनुमान है । दोपहर के समय तीखी धूप और उमस रहेगी। हालांकि, शाम या रात के समय आंशिक बादल छाने और हल्की बौछारें या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून से आंधी-बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी।







