Home छत्तीसगढ़ विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर समत्वम् योगपीठ में कठिन योगासनों...

विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर समत्वम् योगपीठ में कठिन योगासनों का प्रदर्शन देख चकित रह गए लोग

10
0

समत्वम् योगपीठ HIG/ 79 MP नगर कोरबा में योग प्रशिक्षक श्रीमती सीमा शर्मा के विद्यार्थी द्वार योग प्रदर्शन।

कोरबा। रविवार 21 जून को सारी दुनिया में विश्व योग दिवस मनाने की तैयारी की जा चुकी है। जहां स्कूल-कॉलेजों में योग गुरु और उनके शिष्यों द्वारा कड़े अभ्यास कर रविवार की सुबह प्रदर्शन के लिए उत्साहित हैं, शासन प्रशासन ने भी विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भव्य और वृहद आयोजन के लिए कमर कस ली है। विभिन्न समाजसेवी संगठन, समाज और राजनीतिक व्यक्तित्वों में भी प्रतिवर्ष बढ़ चढ़कर इस दिवस को सफल बनाकर सेहतमंद भारत के लक्ष्य को साकार करने भागीदारी दी जाती है। इसी कड़ी में विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर समत्वम् योगपीठ HIG/ 79 MP नगर कोरबा में योग प्रशिक्षक श्रीमती सीमा शर्मा के विद्यार्थी द्वार योग प्रदर्शन गया। इस दौरान जिला पुलिस की प्रतिभावान आरक्षक, अंतरराष्ट्रीय किक बाक्सिंग खिलाड़ी रेहाना फातिमा ने भी विभिन्न कठिन योगासनों का प्रदर्शन किया और योग की बारीकियों को समझने में प्रशिक्षार्थीयों की मदद की।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here