कोरबा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा में इंटर हाउस बैडमिंटन एवं योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 6वीं से 8वीं कक्षा के बालक-बालिका और कक्षा 9वीं से 12वीं के बालक वर्ग के लिए यह प्रतियोगिता रखी गई थी। स्पर्धा में 6वीं से 8वीं कक्षा अंतर्गत बालिका वर्ग की बैडमिंटन स्पर्धा में टैगोर हाउस प्रथम रहा, जिसके विजेता रोशनी साहू और स्वर्णा सिंह रहे। कक्षा 6वीं से 8वीं कक्षा अंतर्गत बालक वर्ग बैडमिंटन स्पर्धा में अशोका हाउस प्रथम रहा, जिसमें रुद्राक्ष और समर्थ ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बालिका वर्ग में सुभाष हाउस प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें प्रेरणा और समद्रिता विनर रहे। कक्षा 9वीं से 12वीं तक बालक वर्ग में रमन हाउस प्रथम रहा, जिसके विनर सुयश और स्वप्निल देवांगन रहे।
इसी तरह योग प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 8वीं तक की बालिका वर्ग की छात्रा विधि ने चैंपियपशिप हासिल कर सुभाष हाउस को प्रथम स्थान दिलाया। कक्षा 6वीं से 8वीं तक बालक वर्ग में आलोक के विजयी प्रदशर्न के बूते रमन हाउस प्रथम स्थान पर रहा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बालिका वर्ग में अशोका हाउस से तनुजा प्रथम, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बालक वर्ग में टैगोर हाउस से अतुल राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य एसके साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के खेल शिक्षक अस्मित ओझा और योग शिक्षक गीतेश्वर वैष्णव का पूर्ण योगदान रहा।







