रविवार 13 सितंबर को मोती सागरपारा मुक्तिधाम सुबह 11 बजे होगा अंतिम संस्कार, शिक्षक जगत की ओर से असमय निधन से शोक प्रकट करते हुए अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है।
कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरदा में भौतिक शास्त्र के व्याख्याता श्री मनोज पटेल का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। काफी सरल और सहज स्वभाव के लिए शिक्षक साथियों के प्रिय व्यक्तित्व रहे श्री पटेल की पार्थिव देह अंतिम दर्शन उपरांत अंतिम यात्रा रविवार को सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान शारदा विहार से रवाना होगी। अंतिम संस्कार मोती सागरपारा मुक्तिधाम में किया जाएगा। शिक्षक जगत की ओर से असमय निधन से शोक प्रकट करते हुए अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है।







