Home कोरबा KBL-III के कोर्ट में भिड़ेंगे 8 जिलों के 200 बैडमिंटन खिलाड़ी, तीन...

KBL-III के कोर्ट में भिड़ेंगे 8 जिलों के 200 बैडमिंटन खिलाड़ी, तीन दिनों में 161 रोमांचक मुकाबलों से होगा के 7 ईवेंट्स के चैम्पियंस का फैसला

29
0

एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना, कोरबा के तत्वावधान में 25 सितंबर को होगा कोरबा बैडमिंटन लीग की संभागीय प्रतियोगिता का भव्य आगाज, छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन (सीजीबीए) की अनुमति एवं कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (केडीबीए) के सहयोग से यह भव्य खेल आयोजन किया जा रहा है। मेजबान जिला कोरबा के अलावा बिलासपुर संभाग अंतर्गत विभिन्न जिलों से प्रतिभागिता दर्ज कराने वाले खिलाड़ी और उनकी काॅर्पोरेट टीमों में प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है।

कोरबा/बिलासपुर। एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना कोरबा के तत्वावधान में इसी माह 25 से 27 सितम्बर के बीच कोरबा बैडमिंटन लीग (KBL-III ) के तीसरे सीजन का भव्य आयोजन किया जाएगा। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किए गए जा रहे टूर्नामेंट को विस्तार देते हुए इस बार संभाग स्तर पर खिलाड़ी आमंत्रित किए गए हैं। KBL-III में मेजबान कोरबा के अलावा बिलासपुर संभाग के 8 जिलों की 65 टीमें और 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिनके बीच 140 लीग मैच, 14 सेमीफाइनल और 7 फाइनल समेत कुल 161 रोमांचक मुकाबलों के बाद केबीएल-3 में वर्ष 2026 के 7 विजेताओं का फैसला होगा।

छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन (सीजीबीए) की अनुमति एवं कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (केडीबीए) के सहयोग से यह भव्य खेल आयोजन किया जा रहा है। मेजबान जिला कोरबा के अलावा बिलासपुर संभाग अंतर्गत विभिन्न जिलों से प्रतिभागिता दर्ज कराने वाले खिलाड़ी और उनकी काॅर्पोरेट टीमों में प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है। कोरबा से सीएसईबी ईस्ट-वेस्ट, एसईसीएल कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा-दीपका, एनटीपीसी, सिंचाई विभाग, शिक्षक-चिकित्सक एवं विभिन्न विभागों के अफसर-कर्मी भाग लेंगे। एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने मैच के दौरान नॉन-मार्किंग बैडमिंटन शू पहनने होंगे। लाइन्समैन और चेयर अंपायर का फैसला अंतिम एवं सर्वमान्य माना जाएगा।


KBL-III में युवाओं के लिए प्रेरक होंगे 60 प्लस के रोमांचक मुकाबले: एकलव्य अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल

एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना कोरबा के अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के विभिन्न आयु वर्ग से केबीएल-3 के कोर्ट में उतरने 200 से अधिक पंजीयन हुए हैं। इनमें पुरुष वर्ग में 15 से 30 वर्ष में 14 टीम, 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग में 10 टीम, 40-50 में 12, 50 से 60 वर्ष के वरिष्ठ खिलाड़ियों की 5 टीम, 60 प्लस पुरुष डबल्स में 10 टीम, 35 प्लस महिला डबल्स में 6 टीम, अंडर-35 महिला सिंगल्स में 8 टीम भाग ले रही हैं। डाॅ अग्रवाल ने वरिष्ठ खिलाड़ियों के जज्बे पर हर्षित होते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, जिनका खेल देखना रोमांचक होगा। उन्होंने खेल प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतिस्पर्धा का आनंद उठाने का आग्रह किया है।


एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना कोरबा द्वारा आयोजित किए जा रहे कोरबा बैडमिंटन लीग (KBL-III) की संभागीय प्रतियोगिता में प्रायोजक की भूमिका निभा रही संस्थाओं में श्री नाकोडा ज्वैलर्स कोरबा, कृष्णा हुंडई (कृष्णा ग्रुप) कोरबा, एक्सिस बैंक, पोस्टर प्वाइंट, HORIZON हॉस्पिटल, ITSA हॉस्पिटल्स, Giana योर होम पार्टनर, SOUL FLAME , ST. XAVIERS पब्लिक स्कूल कोरबा, AT ज्वैलर्स शामिल हैं।


मैच से 30 मिनट पहले मैच कंट्रोल डेस्क पर रिपोर्ट करना अनिवार्य, प्रत्येक टीम का एक खिलाड़ी दो से ज्यादा मैच नहीं, सभी मैच बेस्ट ऑफ थ्री, 19वां पॉइंट गोल्डन पॉइंट : सचिव मनीष गुप्ता

टूर्नामेंट के नियमों को लेकर एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के सचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि सभी मैच बेस्ट ऑफ थ्री पैटर्न पर 15 पॉइंट्स के खेले जाएंगे। हर सेट के 8वें पॉइंट के बाद 30 सेकंड का रेस्ट टाइम होगा। तीसरे सेट की स्थिति में तीसरे सेट से पहले 2 मिनट का रेस्ट टाइम होगा, 19वां पॉइंट गोल्डन पॉइंट माना जाएगा। अपने आयु वर्ग में सभी टीम दूसरी टीम से क्रमवार पहले सिंगल्स, पहला डबल्स और जरुरत पड़ने पर दूसरा डबल्स खेलगी। किसी भी गेम में प्रत्येक टीम का एक खिलाडी दो से ज्यादा मैच में भाग नहीं ले सकेगा। टीम इवेंट में खेलने वाली टीम में अधिकतम 4 खिलाड़ी हो सकते हैं। सभी टीमों को अपने मैच से 30 मिनट पहले मैच कंट्रोल डेस्क पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा, टीम के शेड्यूल मैच टाइम में सिर्फ 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, अन्यथा दूसरी टीम को वॉकओवर दे दिया जाएगा।

नियम और कायदों पर एक नजर


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here