HOP श्री केसी पात्रा की विधिवत अनुमति पश्चात प्राचार्य एसके साहू ने बैठक में प्रस्तावित एजेंडों की रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही पिछली बैठकों में प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति एवं प्रगति पर भी चर्चा की गई।
कोरबा। एनटीपीसी कोरबा के प्रशासनिक भवन में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा की विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख (एचओपी) एवं समिति के चेयरमैन केसी पात्रा ने की। श्री पात्रा की विधिवत अनुमति पश्चात प्राचार्य एसके साहू ने बैठक में प्रस्तावित एजेंडों की रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही पिछली बैठकों में प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति एवं प्रगति पर भी चर्चा की गई।
सर्वप्रथम प्राचार्य श्री साहू ने पुष्पगुच्छा भेंट कर एचओपी श्री पात्रा का स्वागत-अभिनंदन किया। तत्पश्चात उन्होंने बैठक में उपस्थित एनटीपीसी के अधिकारियों एवं समिति के पदाधिकारी व सदस्यों का भी स्वागत किया गया। सोमवार की बैठक में कुल सात एजेंडे प्रस्तुत किए गए। इनमें सर्वप्रथम शिक्षा सत्र 2025-26 के बोर्ड परीक्षा में रिजल्ट के साथ केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। सत्र 2027 की आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किए जाने वाले प्रयासों की कार्ययोजना भी पेश की गई। इसके अलावा 19 मार्च को आयोजित वीएमसी की पिछली बैठक के बिंदुओं पर चर्चा कर कार्यप्रगति पर चर्चा की गई। इसके अलावा विद्यालय भवन में आवश्यक रखरखाव, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरों की सुविधा में विस्तार, लैब के लिए कंप्यूटर व अन्य उपकरणों की उपलब्धता एवं पालक सदस्यों द्वारा सुझाए गए अन्य बातों को भी सुना गया। बैठक में प्रमुख रूप से महाप्रबंधक (टाउनशिप) एवं वीएमसी के नाॅमिनी चेयरमैन अतुल श्रीराम पाटेल, गुरुकुल प्री स्कूल साडा की प्राचार्य श्रीमती डिंपल वासन, , कक्षा 7वीं ए के छात्र रूद्राक्ष पांडेय के पिता एवं पालक सदस्य विकास पांडेय, 12वीं की छात्रा अशिता पटेल की माता एवं पालक सदस्य श्रीमती लता पटेल, एनटीपीसी विभागीय चिकित्सालय में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ श्रीमती प्रतिभा अर्चना दास, डीजीएम (एश प्रबंधन) एनटीपीसी कोरबा घनश्याम प्रसाद नवरंग, केवी-2 एनटीपीसी की पीआरटी श्रीमती मालाश्री बल्हाल, एजीएम (एचआर) शशि शेखर, डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ एल गौतम, डीजीएम (इलेक्ट्रिकल) राजकुमार गुप्ता, डीजीएम (सिविल) नितीश कुमार, विशेष आमंत्रित सदस्यों एजीएम मनोज कुमार रजक, एसजीएम (आईटी) अनुराग खरे, वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) श्रीमती बिजयानी नायक उपस्थित रहे।







