Home कोरबा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का...

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का 57वां स्थापना दिवस, नशा मुक्त भारत का आह्वान

47
0

कोरबा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कोरबा में आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा रा से यो का 57 वाँ स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसकी थीम नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत रहा । कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे अधिष्ठाता डॉ राजेश कुमार साहू के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं इतिहास पर प्रकाश डाला गया तथा छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज को कैसे आगे बढ़ाना है एवं नए मार्ग प्रशस्त करना है इस पर सारगर्भित जानकारी दी गई। छात्रों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य रूप से रंगोली बनाया गया जो कि नशा मुक्ति तथा हिंदी दिवस के थीम पर आधारित था जिसमें प्रथम स्थान द्वितीय वर्ष के छात्र रहे , छात्रों के द्वारा कहानी लेखन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर नीहारिका डांगी रही एवं अन्य छात्रों द्वारा नशा मुक्ति पर रंगोली, पोस्टर, नारा तथा कहानी भी लिखा गया। छात्रों को डॉ आशीष केरकेट्टा के द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से केवल समाज का ही उत्थान नहीं होता स्वयं की भी सामाजिक स्वीकार्यता बढ़ती है इसी कड़ी में अन्य वक्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्व पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम के समापन के पूर्व समस्त स्वयंसेवकों तथा स्टाफ को नशा मुक्त भारत बनाने के लिए अधिष्ठाता डॉ राजेश कुमार साहू के द्वारा शपथ दिलाया गया। रा से यो कार्यक्रम अधिकारी डॉ रोशन भारद्वाज के द्वारा कार्यक्रम का सफल एवं सुचारु आयोजन किया गया कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here