Home कोरबा उद्योग मंत्री के प्रयास से बजरंग चौक से टाटा मोटर्स तक 2.20km...

उद्योग मंत्री के प्रयास से बजरंग चौक से टाटा मोटर्स तक 2.20km तक की सड़क बनेगी फोरलेन, 29.98 करोड़ आएगी लागत

मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रस्ताव पर बालको प्रबंधन ने सीएसआर से जारी की राशि।

कोरबा। कैबिनेट मंत्री एवं नगर के विधायक लखन लाल देवांगन के प्रयासों से दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं डामरीकरण के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है।

      मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव पर बालको नगर को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग बजरंग चौक से परसाभांठा होते हुए रिंग रोड में टाटा मोटर्स तक के 2.20 किलोमीटर लंबी सड़क के फोरलेन सड़क निर्माण हेतु बालको प्रबंधन द्वारा कल 29 करोड़ 98 लाख की राशि जिला प्रशासन को दी गई है, जिला प्रशासन ने नगर पालिका निगम कोरबा को उक्त सड़क के निर्माण हेतु क्रियान्वयन एजेंसी तय किया है। इस आशय का पत्र बुधवार को जिला प्रशासन ने जारी किया। जल्द ही इस सड़क की निविदा प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात काम प्रारंभ होगा। इसी मार्ग पऱ बजरंग चौक से मेजर ध्यानचंद चौक तक की सड़क का निर्माण जिला खनिज न्यास मद से प्रारम्भ हो चुका है, बारिश के बाद तेज गति से इस मार्ग का निर्माण होगा।इस तरह से मेजर ध्यानचंद चौक से बालको नगर को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग में आवागमन सुगम हो जाएगा।

   0 सीएसईबी चौक से टीपी नगर चौक तक की सड़क के लिए डामरीकरण हेतु 1.88 करोड़ की मिली स्वीकृति

     मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा कोरबा शहर की सभी मुख्य मार्गो को बेहतर करने के प्रयास किया जा रहा है। इससे पूर्व जिला खनिज न्यास मद एवं अधोसंरचन मद से कुल 25 करोड़ से अधिक की राशि नगर निगम को प्राप्त हो गई है, निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है बारिश के बाद 15 अक्टूबर से सभी सड़कों का डामरीकरण प्रारंभ हो जाएगा। इसी क्रम में महत्वपूर्ण मार्ग सीएसईबी चौक से टीपी नगर चौक तक सड़क डामरीकरण हेतु जिला खनिज न्यास मद से 1.88 करोड़ की स्वीकृति गुरुवार को जारी हुई। सभी इन स्वीकृत कार्यों को एक साथ प्रारंभ करने की तैयारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here