कोरबा। पुलिस चौकी कोरबी थाना पसान द्वारा छत्तीसगढ़ अपराध क्रमांक 0/026धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत एक आरोपी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार पिता घूर सायं बिंझवार उम्र 45 साल निवासी अलगाडाड घोसारा चौकी कोरबी थाना को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार 13/10/2026 को देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी धनसायं के द्वारा अपने घर के पास स्थित धान के खेत में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की को बिक्री के लिए रखा है की सूचना प्राप्त होने पर मुखबिर सूचना को पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा पु से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रा पु से) लखन पटले,नीतीश सिंह एवं एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में आरोपी के खेत की तलाशी लेने पर खेत से 389 नाग अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की70.02 लीटर बरामद किया गया है जिसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी प्रधान आरक्षक 199 संतोष सिंह आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर, टंकेश्वर पटेल,रोशन पांडे शामिल रही है







