Home कोरबा परिक्षेत्र स्तरीय महिला बास्केटबाॅल स्पर्धा में EVPG College की Girls टीम विजेता,...

परिक्षेत्र स्तरीय महिला बास्केटबाॅल स्पर्धा में EVPG College की Girls टीम विजेता, अब स्टेट टूर्नामेंट में करेंगे कोरबा का प्रतिनिधित्व

18
0

कोरबा। टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में शनिवार को परिक्षेत्र स्तरीय महिला बास्केट बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में तीन महाविद्यालयों की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा में शासकीय ईविपीजी काॅलेज की टीम विजेता एवं स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार ईविपीजी की छात्रा आयूषी ने हासिल किया।

टीम मैनेजर गौरी वानखेड़े एवं प्रशिक्षक मनोज श्रीवास के नेतृत्व में 14 खिलाड़ियों की टीम अब अगले चरण में भाटापारा स्थित गजानंद अग्रवाल शासकीय पीजी महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा में शामिल होंगे। टीम आगामी सोमवार को हसदेव एक्सप्रेस से रवाना होगी। इसके पूर्व उन्हें रविवार को इंदिरा स्टेडियम में आयोजित एकदिवसीय प्रशिक्षण कैंप में भी शामिल होना होगा।

उच्च शिक्षा विभाग की गाइडलाइन अनुरूप यह प्रतियोगिता में कमला नेहरू महाविद्यालय के खेल प्रभारी टीव्ही नरसिम्हम एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष बृजेश तिवारी के समन्वय में आयोजित की गई। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कमला नेहरू महाविद्यालय में भूगोल विभागाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने की। इस अवसर पर शासकीय ईविपीजी काॅलेज के खेल प्रभारी एवं बास्केटबाॅल चयन समिति के अध्यक्ष डाॅ बीएस राव, टूर्नामेंट पर्यवेक्षक एवं श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की खेल प्रभारी गौरी वानखेड़े एवं रवीन्द्र ध्रुव, अनिमा तिर्की, निर्णायकों के रूप में हर्ष साहू एवं अनिमेश पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पर्यवक्षेक गौरी वानखेड़े को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here