Home छत्तीसगढ़ देश की समृद्धि और गरिमा के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रत्येक नागरिक...

देश की समृद्धि और गरिमा के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रत्येक नागरिक का निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन आवश्यक : अजय मिश्रा

9
0

एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन के सहयोग से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत कमला नेहरू महाविद्यालय में “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कोरबा। केन्द्रीय सतर्कता आयोग के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की ईमानदारी, सत्यनिष्ठा प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता तथा जवाबदेही जैसे मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत विविध आयोजनों के माध्यम से युवाओ को प्रेरित तथा प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कमला नेहरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में एन.टी.पी.सी. जमनीपाली की के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में 40 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि ईमानदारी के साथ कर्तव्य का निर्वहन तथा पारदर्शिता संस्थाओं व देश की गरिमा बढाने के लिए आवश्यक है यह प्रत्येक स्तर पर प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है। उन्होंने उपस्थित प्राध्यापको तथा स्वयंसेवकों को सत्यनिष्ठा तथा ईमानदारी से कर्तव्य पालन के लिए शपथ दिलाई।

प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश से आयोजित कार्यक्रम में रासेयो के जिला संगठक वाय के तिवारी कार्यक्रम अधिकारी जी एम उपाध्याय, सुश्री प्रीति महन्त सहायक प्राध्यापक ए के सोनी, टी व्ही नरसिंहम, सुश्री निकिता अग्रवाल, विशुभा सिंह, श्रीमती गिरजा पटेल, एन.टी.पी.सी. सहायक प्रबंधक जे.पी. पाण्डेय, टेक्निशियन मेलाराम प्रजापति वरिष्ठ स्वयंसेवक सरिता चौहान, नेहा तिवारी, शिव दास, मनीष कंवर आदि का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here