Home कोरबा अच्छी सेहत के साथ-साथ शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए भी खेल...

अच्छी सेहत के साथ-साथ शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए भी खेल गतिविधियों से जुड़े रहना काफी महत्वपूर्ण है : डॉ राजेश साहू

176
0

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा कोरबा में दो दिवसीय अंतर कक्षीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

कोरबा/कटघोरा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा कोरबा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर कक्षीय खेल का आयोजन महाविद्यालय के प्रांगण में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ राजेश कुमार साहू अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय के द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों में जोश भरते हुए खेल का शरीर पर असर एवं बौद्धिक विकास कैसे होता है, इस पर जानकारी दी तथा खेल को केवल प्रतिस्पर्धा के रूप में खेलने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के खेल प्रभारी योगेंद्र सिंह के द्वारा बताया गया कि दो दिवसीय अंतर कक्षीय खेलकूद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दौड़ – 100 मी 200 मी, 400 मि, भाला फेंक, कबड्डी, टेबल टेनिस, लॉन्ग जंप, हाई जंप, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, भाला फेंक, खो खो तथा अन्य खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है तथा विश्वविद्यालय स्तर पर भविष्य में खेलने के लिए इन छात्रों का चयन भी किया जाएगा, जिससे आगे जाकर खेलों में महाविद्यालय तथा राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। खेलकूद के आयोजन में महाविद्यालय के डॉ रोशन भारद्वाज, डॉ तरुण कुर्रे, डॉ देवेंद्र साहू, डॉ चेतना बंजारे, डॉ योगिता कश्यप एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति के साथ-साथ समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़-चढ़ कर रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here