December 10, 2023

दशहरा के बाद शेयर मार्केट में आज बढ़त, सेंसेक्स 48 अंक की वृद्धि के साथ 64619 पर खुला

1 min read

बुधवार को टाटा स्टील के शेयर भी 2 प्रतिशत से अधिक चढ़े

मुंबई। भारतीय शेयर मार्केट में दशहरा के दूसरे दिन यानी बुधवार को तेजी नजर आ रही है। हालांकि यह मामूली बढ़त के साथ खुला और प्रारंभिक व्यवसाय के बीच सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिल रही है।

शेयर बाजार में 25 अक्टूबर को मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 48 अंक की बढ़त के साथ 64619 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी में भी 5 अंक की तेजी रही, यह 19286 के स्तर पर खुला। प्रारंभिक व्यवसाय के बीच सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिल रही है। टाटा स्टील के शेयर में 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी है। इसके पूर्व 23 अक्टूबर को बाजार में दर्ज की गिरावट इसके पूर्व 23 अक्टूबर को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 825 अंक (1.26 प्रतिशत) गिरकर 64571 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 260 अंक (1.34 प्रतिशत) की गिरावट आई थी और 19281 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और सिर्फ दो में तेजी देखने को मिली थी। इसके बाद विजय दशमी के दिन यानी 24 अक्टूबर को बाजार बंद था।

कई कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे

आज कई कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे।एक्सिस बैंक बुधवार को सत्र 2023-24 के अंतर्गत जुलाई-सितंबर के नतीजे घोषित करेगी। इसके अलावा टेक महिंद्रा और जुब्लिएंट फूड वर्क्स के रिजल्ट भी आज जारी किए जाएंगे।

बुधवार को बढ़त के साथ अमेरिकी मार्केट बंद हुआ

Wednesday को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.62 प्रतिशत बढ़कर 33141.38 पर बंद हुआ। वहीं एस एंड पी में भी 0.73 प्रतिशत की तेजी रही, जो 4247.68 पर बंद हुआ। नैस्डेक 0.93 प्रतिशत बढ़कर 13139.88 पर क्लोज हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © https://contact.digidealer.in All rights reserved. | Newsphere by AF themes.