December 10, 2023

धान कटाई कर रहे किसानों के बीच खेतों में घूम रहा था विशालकाय मगरमच्छ

1 min read

Video:- रेस्क्यू कर खूंटा घाट जलाशय में छोड़ा गया।

कोरबा(theValleygraph.com)। अपने खेतों में धान की फसलों की कटाई करने पहुंचे किसान उस वक्त घबरा गए, जब उन्हें धान की बालियों के बीच अचानक सरसराहट महसूस हुई। तभी उनकी नजर खेत में घूम रहे एक विशालकाय मगरमच्छ पर पड़ी। अपने सामने ही कुछ कदमों की दूरी पर खतरनाक जबड़ों से भरे इस मगरमच्छ को देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने वहां से भागना ही सही समझा। यह घटना कटघोरा वन मंडल क्षेत्र की। जहां खेत में भारी भरकम मगरमच्छ घूम रहा था। धान कटाई करने पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी खबर वन अमले को दी। इसके बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर खूंटाघाट जलाशय में छोड़ दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © https://contact.digidealer.in All rights reserved. | Newsphere by AF themes.