Home कोरबा निकल पड़ा सरकार का बुलडोजर और जमींदोज होते चले गए अवैध चखना...

निकल पड़ा सरकार का बुलडोजर और जमींदोज होते चले गए अवैध चखना सेंटर

186
0

Video:- नगर निगम, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर के अवैध चखना सेंटरों के खिलाफ की ताबड़तोड़ कार्यवाही।

कोरबा(theValleygraph.com)। गुरुवार को नगर निगम के तोड़ू दस्ते के साथ निकली राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शहर में बुलडोजर लेकर निकली। निगम प्रशासन की अगुआई में शहर के उन इलाकों को टारगेट में लिया गया, जहां चखना सेंटर की आड़ में शराबियों और नशेड़ियों का मजमा लगता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में आए दिन विवाद और हुड़दंग भी रोज की बात हो गई है। आस पास के लोगों और खासकर महिलाओं, पढ़ने वाले बच्चों और युवतियों के लिए यह स्थान जी का जंजाल बन चुके हैं। यही वजह है जो राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर के बाद ऊर्जाधानी में भी छत्तीसगढ़ की नई सरकार का बुलडोजर चल पड़ा है।

प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही शराब दुकानों के बाहर लगने वाले चखना सेंटरों पर आबकारी, पुलिस और निगम द्वारा अवैध दुकानों को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सुबह पुलिस के साथ निगम अधिकारी रामपुर और दादर स्थित चखना दुकानों को हटाने पहुंच गए और सामानों को जप्त करते हुए दुकान नही लगाने की समझाइश दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here