Home धर्म एवं त्यौहार सांसद ज्योत्सना महंत ने पुष्पवर्षा कर किया रामभक्तों का स्वागत, श्री राम...

सांसद ज्योत्सना महंत ने पुष्पवर्षा कर किया रामभक्तों का स्वागत, श्री राम के जय घोष से गूंजी ऊर्जानगरी

185
0
Oplus_131072

कोरबा। लोकसभा क्षेत्र की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शहर में निकाली गई दिव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। सांसद ने कोरबा शहर व पॉवर हाऊस रोड में रामभक्तों और दिव्य झांकियों में जीवंत स्वरूपों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया और जय श्रीराम का जयघोष किया। पॉवर हाऊस रोड में सांसद शोभायात्रा में शामिल हुईं और पैदल चलकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेत्री कुसुम द्विवेदी, गीता महंत, गीता गभेल, पुत्र सूरज महंत आदि भी उपस्थित रहे।

—————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here