केंद्रीय विद्यालय नंबर -4 में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का आगाज, विभिन्न खेलों में बच्चों ने की प्रतिस्पर्धा में जोर आजमाइश


प्राचार्य श्रीमती संध्या लकड़ा ने शिक्षकों की प्रतियोगिता में न सिर्फ भाग लिया बल्कि समस्त शिक्षकों को भाग लेने हेतु प्रोत्साहित भी किया। बच्चों कोणप्रार्थना सभा में फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई।

कोरबा(thevalleygraph.com)। केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा हॉकी खेल के महान खिलाडी जादूगर मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि के रूप में उनके जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में आयोजन किया जाना निश्चित हुआ है। इस अवसर पर देश भर के समस्त विद्यालयों में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के आयोजन करने, विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों की अधिकतम प्रतियोगिता हेतु प्रोत्साहित करने हेतु अपील की गई है। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक -4 कोरबा में भी राष्ट्रीय खेल का आगाज बहुत ही वृहद स्तर पर किया गय। विद्यालय में श्रीमती माया गुप्ता द्वारा प्रार्थना सभा में फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई। खेल प्रतियोगिता में छात्रों व शिक्षकों में भाग लेने हेतु प्रतिस्पर्धा का वातावरण विद्यालय में निर्मित हुआ है। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संध्या लकड़ा ने शिक्षकों की प्रतियोगिता में न सिर्फ भाग लिया बल्कि समस्त शिक्षकों को भाग लेने हेतु प्रोत्साहित भी किया। यह प्रतियोगिता 21 से 29 तक विद्यालय स्तर पर संचालित की जाएंगी। समूह वार टीम का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा गया है। समापन के अवसर पर राष्ट्रीय स्थानीय खेल हस्ती का भी सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर खेलों की श्रृंखला में पैदल दौड़, नींबू दौड़, रस्सी दौड़, लंगड़ी दौड़ तथा समूह खेलों में खो- खो, हाकी, बास्केट बॉल, फुट बॉल, टेबिल टेनिस आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल के समापन पर विजयी छात्रों को पुरुस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संध्या लकड़ा का मार्गदर्शन, खेल शिक्षक पूर्णिमा यादव, स्नातकोत्तर शिक्षिका ( जीव विज्ञान) ई. कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *