Home छत्तीसगढ़ तब लोग यहां नक्सल प्रभाव के चलते आने से हिचकिचाते थे, अब...

तब लोग यहां नक्सल प्रभाव के चलते आने से हिचकिचाते थे, अब CM साय के नेतृत्व में देश का नंबर 1 राज्य बनने की ओर अग्रसर है छत्तीसगढ़ : हेमा मालिनी

265
0
Oplus_131072

रायपुर(theValleygraph.com)। मथुरा की सांसद, प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नंबर वन राज्य बने छत्तीसगढ़। हेमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुदरती खूबसूरती का खजाना है। यहां का चित्राकोट जल प्रपात देख लें तो niagara falls भी फेल हो जाएगा। पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ CM श्री साय के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ेगा। हेमा ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कभी भी फण्ड की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार आदिवासियों, किसानों और महिलाओं की बेहतरी के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है। पहले नक्सल समस्या के कारण लोग यहाँ आने में हिचकिचाते थे, लेकिन अब श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थिति बदल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here