Daughters Day पर बेटियों ने किया कमाल, अस्मिता ताइक्वांडो विमेंस लीग खेलो इंडिया में पूर्वी और शगुन ने जीता कांस्य पदक


देशभर में रविवार 22 सितंबर को मनाए जा रहे Doughters Day पर कोरबा की होनहार बेटियों ने दोहरा कमाल कर दिखाया है। गुजरात के वड़ोदरा में चल रहे अस्मिता ताइक्वांडो विमेंस लीग खेलो इंडिया में कोरबा की फाइटर गर्ल्स पूर्वी और शगुन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीते हैं। निश्चित तौर पर बेटी दिवस पर छत्तीसगढ़ को पदक दिलाने वाली इन बेटियों पर जितना नाज किया जाए, कम होगा।


रायपुर/कोरबा(theValleygraph.com)। गुजरात के वड़ोदरा शहर के वघोड़िया स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में अस्मिता ताइक्वांडो विमेंस लीग खेलो इंडिया का आयोजन 20 से 22 सितंबर तक किया गया। छत्तीसगढ़ ताइक्वाडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के 36 खिलाड़ियों ने प्रदेश का टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। दोनों ही बालिका खिलाड़ी कोरबा ज़िले से हैं। पूर्वी कंवर ने कैडेट वर्ग में अंडर 55 किलोग्राम वजन समूह में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के लिए कांस्य पदक जीता। वही शगुन जांगड़े ने भी कैडेट वर्ग अंडर 58 किलोग्राम में उम्दा प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए कांस्य पदक अर्जित किया। ज़ोनल स्तर की अस्मिता खेलो इंडिया लीग छ्त्तीसगढ़ सहित मेज़बान गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चण्डीगढ़, हिमाचल प्रदेश उतराखण्ड, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख, साई मध्य प्रदेश के क़रीब 600 खिलाड़ियों के मध्य मुक़ाबला हुआ। जिसमें राज्य इन दोनों खिलाड़ियों ने पदक जीते। इन होनहार बेटियों की जीत पर छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष टीएस सिंहदेव, ज़िला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अखिल अग्रवाल सचिव लोकेश राठौर ने बधाई दी है।


छत्तीसगढ़ ताइक्वाडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी ने बताया कि कांस्य पदक जीतने पर पूर्वी और शगुन का चयन खेलों इंडिया नेशनल के लिए हुआ है, जो कर्नाटक में आयोजित होगा। दोनों खिलाड़ी अब कर्नाटक के शिवमोगा शहर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *