Home कोरबा कमिश्नर मैडम, आपके कर्मियों की तरह हमारे मजदूर हैं हम ठेकेदारों का...

कमिश्नर मैडम, आपके कर्मियों की तरह हमारे मजदूर हैं हम ठेकेदारों का परिवार, दीपावली के पहले पेंडिंग क्लियर कर रौशन बनाएं हमारा भी त्यौहार

163
0

नगर निगम कोरबा के ठेकेदारों ने निगम क्षेत्र में किए कार्यों के लंबित भुगतान क्लियर करने निगमायुक्त को पत्र लिखा ह। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सभी शासकीय कर्मियों का वेतन दीपावली के दो दिन पूर्व जारी करने के निर्देश दिए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि शासकीय कर्मियों की तरह हमारे मजदूर भाई भी हम ठेकेदारों का परिवार हैं। पर्व को देखते हुए उन्हें वक्त पर उनका मेहनताना दिया जाना जरूरी है। दीपावली के पहले पेंडिंग क्लियर कर दिया जाए, तो हमारी और हमारे श्रमिकों की दिवाली भी रौशन हो जाएगी।


कोरबा(theValleygraph.com)। दीपावली के पूर्व समस्त ठेकेदारों का भुगतान करने यह नगर निगम की आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई को यह पत्र ठेकेदार संघ नगर पालिक निगम, कोरबा के अध्यक्ष असलम खान ने लिखा है। पत्र में कहा गया है कि दीपावली को देखते हुए हम समस्त ठेकेदारों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिस प्रकार से निगम अधिकारियों की गतिविधियां फाइलों को लेकर दिख रही है, उससे कहीं नहीं लगता कि इस दीपावली हम ठेकेदारों का भुगतान किया जाएगा। जिससे हमारे आर्थिक स्थिति पर अत्यधिक प्रभाव पड़ेगा। दीपावली एक ऐसा त्यौहार है जिसमे हमे दुकानदारों और हमारे अधीनस्थ काम करने वाले कर्मचारियों ओर मजदूरों को भुगतान अनिवार्य रूप से करना ही होता है। मीडिया माध्यमों से हमें ये जानकारी प्राप्त हुई है कि राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है कि सभी सरकारी कर्मचारियों का भुगतान दीपावली के 2 दिन पहले ही कर दिया जाए, तो क्या हम ठेकेदारों को भुगतान की आवश्यकता नहीं है? क्या हमारे श्रमिक हमारा परिवार नहीं है। उन्होंनेन निवेदन किया है कि हमारी आर्थिक स्थिति को देखते हुए, दीपावली के पहले ही हमे हमारा भुगतान किया जाए ताकि हम और हमारे साथी त्यौहार की खुशी से वंचित ना हो पाएं। हम सबकी आर्थिक स्थिति का सुधार आपके और आपके विभागीय अधिकारियों पर निर्भर करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here