Home धर्म एवं त्यौहार शिवहर की पावन धरती पर होगा श्रीराम-जानकी की शोभायात्रा में बारातियों का...

शिवहर की पावन धरती पर होगा श्रीराम-जानकी की शोभायात्रा में बारातियों का भव्य स्वागत-अभिनंदन : विहिप जिलाध्यक्ष संजय सिंह

176
0
Oplus_131072

श्रीराम-जानकी बारात शोभा यात्रा को लेकर विचार परिवार एवं अनुसांगिक संगठन की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संघ कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिवहर की धरती में बरतिया के भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।


शिवहर(theValleygraph.com)। इस बैठक में सर्वसम्मति से राम जानकी बारात शोभा यात्रा संचालन समिति के अध्यक्ष के रूप में राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार (हरि), उपाध्यक्ष अनुराधा सिंह, संयोजक अशोक उपाध्याय, सहसंयोजक संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष ठाकुर राणा रत्नाकर, और सदस्य के रूप में रामकृपाल शर्मा, संजीव पांडे, नीरज सिंह पप्पू, राजू गुप्ता, रवि रंजन सिंह, धर्मेंद्र पांडे, रमाकांत गुप्ता, अमरेश सिंह को मनोनीत किया गया।


विश्व हिंदू परिषद शिवहर के जिलाध्यक्ष संजय सिंह (9661201099) ने बताया कि बारातियों के स्वागत के लिए 41 सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया है। स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर सिंह, उपाध्यक्ष जोगेंद्र प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष राजकरण सिंह को मनोनीत किया गया।


संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था के व्यवस्था प्रमुख का दायित्व राजलक्ष्मी ग्रुप के संचालक सह विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक देवव्रत नंदन सिंह उर्फ सोनू बाबू को दिया गया। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से बरतिया के भव्य स्वागत का निर्णय शिवहर की धरती पर करने का लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here