Home कोरबा लोकमाता अहिल्याबाई के व्यक्तित्व-समर्पण, न्यायधर्मिता एवं संयम जैसे मानवीय गुणों को जीवन...

लोकमाता अहिल्याबाई के व्यक्तित्व-समर्पण, न्यायधर्मिता एवं संयम जैसे मानवीय गुणों को जीवन में धारण करें विद्यार्थी : लक्ष्मीनारायण सोनी

200
0

शासकीय EVPG महाविद्यालय कोरबा में पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में लक्ष्मी सोनी, लोकमाता होल्कर जयंती आयोजन समिति कोरबा के अध्यक्ष डॉ मनोज, सचिव अक्षदा पुंडलिक तथा समिति के सदस्य डॉ नीति तिवारी, अशोक तिवारी, कैलाश नाहक, श्रीमती रेखा सिंह उपस्थित थे।


कोरबा(thevalleygraph.com)। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डा. आरवी शर्मा ने अपने स्वागत उद्‌बोधन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को प्रेरणास्पद बताते हुए उनकी न्यायप्रियता की घटना का वर्णन किया। छात्र-छात्राओं की इस अद्भुत व्यक्तित्व के अमूल्य गुणों का अनुकरण करन का आवाहन किया। मुख्य वक्ता लक्ष्मी नारायण सोनी ने अपनी ओजस्वी वाणी एवं सार्थक शैली से देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म से लेकर जीवनपर्यन्त किए गए सभी कार्यों को रोचक रंग से बताया, उनकी जीवनी को बताते हुए वे छात्र-छात्राओं को उनकी न्यायधर्मिता, समर्पण एवं संयम जैसे मानवीय गुणों को आत्मसात करने का भारतीय गौरवपूर्ण इतिहास में पाने का आग्रह भी करते रहे। सभी श्रोता मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे। छात्र-छात्राओं ने आज लोकमाता देवी होल्कर के अनुपम त्याग, असीम साहस, उत्कृष्ट प्रतिमा, कठिन संयम और विशाल उपासा का परिचय पाया । कार्य मे बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवम छात्र उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. (श्रीमती) अवन्तिका कौशिल एवं आभार में डॉ संदीप शुक्ला ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here