Home छत्तीसगढ़ पत्नीजी को अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़वाया चुनाव, पति समेत पार्टी से...

पत्नीजी को अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़वाया चुनाव, पति समेत पार्टी से निष्कासित, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समेत BJP के चार नेताओं पर कार्रवाई

143
0
Oplus_16908288

जनपद पंचायत चुनाव में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में आईं BJP नेत्रियों समेत चार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।


कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद पंचायत कोरबा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में पार्टी विरोध करने वाले चार नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

कोरबा जनपद पंचायत के चुनाव में जनपद सदस्य मोनिका भगत को जनपद अध्यक्ष प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के लिए निष्कासित किया गया है तो उनके पति अरविंद भगत (भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) को इसलिए निष्कासित किया गया है क्योंकि उन्होंने अध्यक्ष चुनाव में अपनी पत्नी को खड़ा किया था। इसी तरह भाजपा नेता कृष्णा राजपूत को भी निष्कासित कर दिया गया है। उनकी पत्नी चंद्रकांता राजपूत को भी निष्कासित किया गया है जिन्होंने जनपद उपाध्यक्ष की अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ा था।

प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश संख्या 2609, 2610, 2611 और 2612 के तहत अरविंद भगत, कृष्णा राजपूत, चंद्रकांता राजपूत और मोनिका भगत को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जगदीश राम रोहरा ने यह आदेश जारी किया। आदेश में साफ तौर पर कहा गया कि अनुशासन भंग करने वालों को भाजपा में कोई स्थान नहीं मिलेगा।


आंतरिक सख्ती और अनुशासन प्रियता की कसावट

इस निष्कासन को भाजपा की आंतरिक सख्ती और अनुशासन प्रियता के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि जो भी संगठन की नीतियों से हटकर व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को तरजीह देगा, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। यह फैसला भाजपा में अनुशासन कायम रखने के लिए लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here