कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में रसायन शास्त्र विभाग के विभिन्न कक्षाओं के प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीएससी प्रथम सेमेस्टर डीएससी, बीएससी तृतीय सेमेस्टर डीएससी, एमएससी प्रथम सेमेस्टर ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, एमएससी तृतीय सेमेस्टर जनरल लैब कोर्स की प्रायोगिक परीक्षा 8 दिसंबर को आयोजित होगी। इसी तरह बीएससी तृतीय सेमेस्टर डीएसई, एमएससी प्रथम सेमेस्टर एनालिटिकल केमिस्ट्री, एमएससी तृतीय सेमेस्टर फिजिकल केमिस्ट्री की प्रायोगिक परीक्षा 10 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने सभी छात्र-छात्राओं को अपने विषय के लिए निर्धारित तिथि पर सुबह 9 बजे महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा है।
रसायन शास्त्र विभाग कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा
प्रायोगिक परीक्षा दिनाँक 08/12/25
Bsc प्रथम सेमेस्टर डी.एस.सी
Bsc तृतीय सेमेस्टर डी.एस.सी
Msc प्रथम सेमेस्टर ऑर्गेनिक केमिस्ट्री
Msc तृतीय सेमेस्टर जनरल लैब कोर्स
प्रायोगिक परीक्षा दिनाँक 10/12/25
Bsc तृतीय सेमेस्टर डी.एस.ई
Msc प्रथम सेमेस्टर एनलाईटीकल केमिस्ट्री
Msc तृतीय सेमेस्टर फीजीकल केमिस्ट्री की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जानी है।
नोट: सभी छात्र छात्राएं उक्त तिथि पर सुबह 9:00 बजे महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।