Home छत्तीसगढ़ रेलवे कॉलोनी में दूर होगी पानी की समस्या, रेलवे मजदूर कांग्रेस के...

रेलवे कॉलोनी में दूर होगी पानी की समस्या, रेलवे मजदूर कांग्रेस के सुझाव पर निगम से टाइअप करने का प्रस्ताव

13
0

रेलवे स्टेशन की नई पुरानी कॉलोनी में पानी की समस्या दूर करने रेलवे मजदूर कांग्रेस के सुझाव पर निगम से टाइअप करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में रेलवे अफसरों ने रेलवे मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की बाद निगम कार्यालय में बात की। उम्मीद की जा रही है कि पानी की आपूर्ति समेत कॉलोनी में व्याप्त अन्य समस्याओं को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।

कोरबा। शनिवार को विजय अग्निहोत्री (DC/SECRMC) के दिशा-निर्देश पर चाम्पा ADEN राकेश सिन्हा एवं CSW कमल उपाध्याय के साथ कोरबा मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने कोरबा रेलवे स्टेशन कॉलोनी का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान कोरबा मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधियों में आनंद गुप्ता, सुधीर कुमार, सनोज यादव, संतोष कुमार, सुशील शर्मा, लक्ष्मण गोंड समेत अन्य उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया। इनमें नई रेलवे इंस्टीट्यूट, कम्युनिटी हॉल, सड़क, 200 मीटर नाली, टाईबार फेसिंग की रंगाई, सभी क्वार्टरों के लिए सेंट्रलाइज टॉयलेट चैम्बर, रेल्वे ग्राउंड में शेड के साथ 6 सिटिंग कुर्सी, क्वार्टर मैप बोर्ड, कॉलोनी में स्थित मंदिर की चैनलिंक फेसिंग इत्यादि कार्यों पर त्वरित कार्रवाई कराने पर ADEN चांपा ने आश्वासन दिया है। साथ ही साथ नई पुराने कॉलोनी, रनिंग रूम, क्रू लाबी और स्टेशन में पानी की समस्या से निजात दिलाने हेतु SECRMC ने सुझाव दिया कि क्यों न कोरबा नगर निगम से वाटर सप्लाई हेतु टाईअप किया जाए। ADEN ने इस सुझाव को मानते हुए तुरंत पूरी टीम के साथ नगर निगम आयुक्त कार्यालय पहुंचे और सहमति बनाने का प्रयास शुरू किया। कुछ महीनों में पानी की समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद की जा रही है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस, कर्मचारियों की हर समस्याओं से मुक्ति दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here