Home कोरबा लोकतंत्र के महायज्ञ में अपने वोटों की आहुति अर्पित करने सुबह सात...

लोकतंत्र के महायज्ञ में अपने वोटों की आहुति अर्पित करने सुबह सात बजे के पहले ही पहुंच गए जागरूक मतदाता

285
0
Oplus_131072

नगर निगम कॉलोनी कोरबा के पोलिंग बूथ में सुबह साढ़े 6 बजे से ही जुट गई थी कतार।

कोरबा(theValleygraph.com)। मंगलवार की मंगल घड़ी में देश की मंगलकामना लिए ऊर्जा नगरी कोरबा के ऊर्जावान नागरिक सूरज की पहली की पहली किरण के साथ तैयार रहे। सवेरा होते ही बड़ी संख्या में लोग अपने अपने पोलिंग बूथ के लिए घर से निकल पड़े और कहीं छह बजे तो कहीं साढ़े छह बजे तक कतार जुट चुकी थी। खास बात यह रही कि पोलिंग बूथों में सुबह सात बजे से पहले पहुंचने वाले मतदाताओं में बुजुर्ग ज्यादा दिखाई दिए। इसी कड़ी में नगर निगम कॉलोनी निहारिका में मतदाता अपने बूथ के सामने खड़े मतदान शुरू होने का इंतजार करते नजर आए। कई लोग परिवार समेत पहुंच चुके थे और उत्साह के साथ अपनी बारी का इंतजार करने लगे। इनमें नगर निगम कोरबा के पूर्व अपर आयुक्त और वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी अशोक शर्मा भी शामिल हैं। उनके साथ पूरे परिवार ने मतदान जा कर्तव्य निभाया और फिर नीली स्याही से रंगी अपनी अंगुली दिखाकर देश निर्माण में अपने योगदान की जिम्मेदारी पूर्ण करने की खुशी साझा की।

झारसुगुड़ा से आए आलोक ने कहा-मैंने अपना सांसद चुन लिया, आप भी देर न करें, मतदान करें

झारसुगुड़ा में कार्यरत आलोक शर्मा भी खास अपना वोट अर्पित करने पहुंचे हैं। उन्होंने भी अपने परिवार के साथ सुबह सवेरे तैयार होकर वोटिंग की। उन्होंने कहा कि मतदान एम केवल हमारा अधिकार है, बल्कि एक अनिवार्य जिम्मेदारी भी है। मेरा ये एक वोट देश के लिए है, एक मजबूत और शक्तिशाली लोकतंत्र के निर्माण के लिए है, जिसके लिए मैंने अपना योग्य और कुशल सांसद चुन लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here