December 9, 2023

मुनादी करने मैदान में आई महिलाएं, किसान भाइयों को बता रहीं धान खरीदी के पहले की जरुरी तैयारी की बात

1 min read

देखिए विडियो…,धान खरीदी के पूर्व की अनिवार्य प्रक्रिया पूरी करने किसानों को कर रही अलर्ट।

कोरबा(thevalleygraph.com)। अब तक हमने गांव के कोटवारों को ही शासन प्रधान की आवश्यक सूचनाओं को ग्रामीणों तक सरलता से पहुंचाने गांव में मुनादी करते देखा था। पर अब जिम्मेदारी वाले इस कार्य का बीड़ा महिलाएं भी उठा रही हैं और मुनादी कर धान खरीदी के लिए निर्धारित कवायद को जल्द से जल्द पूरा कर लेने किसानों को अलर्ट कर रही हैं।

गांव में किसानों के लिए धान खरीदी का सीजन ही वर्ष का सबसे बड़ा उत्सव होता है। वर्तमान में वे अपने अपने खेतों में व्यस्त रहकर परिवार समेत दिन रात पसीना बहा रहे हैं। पर धान की फसल तैयार हो जाने के बाद शुरू होने वाली धान खरीदी में अपनी मेहनत से कमाई फसल विक्रय करने के लिए कुछ अति आवश्यक और अनिवार्य प्रक्रिया पूरी करना भी जरूरी है। इनमें किसानों का पंजीयन, आधार आधारित वेरिफिकेशन समेत कुछ नई कुछ पुरानी विधियों से रुबरु करने किसानों को लगातार अपडेट और अलर्ट किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण जानकारी को प्रत्येक किसान तक पहुंचने अब महिलाएं भी कदम से कदम मिलाकर शासन प्रशासन का सहयोग कर रही हैं। गांव गांव में महिलाएं भी मुनादी कर ग्रामीणों को पंजीयन की इन जरूरी बातों से अवगत कराते हुए समय पर सारी औपचारिकताएं पूर्ण करने जागरूक कर रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © https://contact.digidealer.in All rights reserved. | Newsphere by AF themes.