बुलेट पर सवार हुआ चंद्रयान और बुल्स ऑन व्हील्स के साथ की कोरबा से भोरमदेव तक 250 किलोमीटर की रोमांचक राइड


देखिए वीडियो…,भारत का मान चंद्रयान का मॉडल लेकर निकले कैलाश ऑटो एजेंसी और बुल्स ऑन व्हील्स के राइडर्स ने कोरबा से भोरमदेव तक पहुंचाया एक संदेश एक अभियान

कोरबा(thevalleygraph.com)। चंद्रमा की अनछुई जमीन पर तिरंगा लहराकर नया कीर्तिमान रचने वाले भारत के मान चंद्रयान की ख्याति आज सारी दुनिया में विश्वविजय का जयघोष कर रही है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न आगे बढ़ाते हुए कैलाश ऑटो एजेंसी कोरबा और बुल्स ऑन व्हील्स (BULLS ON WHEELS) ने ऑन रोड 250 किलोमीटर की बुलेट राइडिंग कर छत्तीसगढ़ की सड़कों को चूमा। इस दौरान भारत के ऐतिहासिक बाइक रॉयल एनफील्ड (बुलेट) पर अंतरिक्ष में नया इतिहास कायम करने वाले चंद्रयान का मॉडल सवार होकर भोरमदेव तक यात्रा की।

कोरबा के चिल्फी तक के इस आयोजन से उन्होंने राष्ट्रीयता का एक अनूठा संदेश दिया। इस दौरान राइडर्स का नेतृत्व कर रहे कैलाश ऑटो एजेंसी के डायरेक्टर आलोक दिवाटे ने अपनी रॉयल एनफील्ड में चंद्रयान का मॉडल कैरी किया और अपने ग्रुप बुल्स ऑन व्हील्स के मेंबर्स के साथ कोरबा से भोरमदेव तक रोमांचक यात्रा की। इस टीम में 22 रॉयल एनफील्ड पर सवार होकर बुल्स ऑन व्हील्स के करीब 35 सदस्यों ने भागीदारी निभाई।

18 और 19 सितंबर को आयोजित कोरबा से चिल्फी रेंज तक इस दो दिनों की रोमांचक वन राइड में उन्होंने भोरमदेव, पिढ़ाघाट वॉच टावर, चिल्फी घाटी और रानी धारा झरना की खूबसूरती का आनंद लिया। इसके बाद पुनः 250 किलोमीटर की राइड कर सभी राइडर वापस कोरबा आए। इस राइड में सभी राइडर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए एक एम्बुलेंस भी साथ गया था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *