December 10, 2023

छग में सत्ता परिवर्तन की लहर लेकर आई भाजपा की परिवर्तन यात्रा का जनसैलाब ने किया पुष्पवर्षा कर का स्वागत

1 min read

देखिए वीडियो…राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य भाजपा धरमलाल कौशिक, यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू और बिलासपुर संभाग के सह प्रभारी अनुराग सिंह देव कर रहे परिवर्तन यात्रा की अगुआई। जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने किया स्वागत-अभिनंदन। आज शाम 5 बजे पत्रकारों से होंगे रुबरु।

कोरबा(thevalleygraph.com)। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन की लहर लेकर भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा कोरबा लोकसभा क्षेत्र में दाखिल हो चुकी है। लैंगा में यात्रा के पहुंचते ही यहां मौजूद अतुल जनसैलाब ने यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य भाजपा धरमलाल कौशिक, उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू और बिलासपुर संभाग के सह प्रभारी अनुराग सिंह देव कर रहे परिवर्तन यात्रा की अगुआई कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, नगर निगम कोरबा के नेताप्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल व भाजपा नेता बद्री अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में जिले के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में मौजूदगी दर्ज कराते हुए दिग्गजों का स्वागत-अभिनंदन किया।

यात्रा के कोरबा में प्रवेश करते ही जमकर आतिशबाजी हुई। पारंपरिक लोकनृत्य के माध्यम से यात्रा का सत्कार किया गया। परिवर्तन की उम्मीद संजोकर रखी पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र की जनता ने पुष्पवर्षा कर परिवर्तन यात्रा का अभिवादन किया। गुरुवार को शाम 5 बजे होटल महाराजा टीपीनगर में इस परिवर्तन यात्रा के उद्देश्यों को लेकर प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया गया है, जिसे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य भाजपा धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, बिलासपुर संभाग के सह प्रभारी अनुराग सिंह देव संबोधित करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © https://contact.digidealer.in All rights reserved. | Newsphere by AF themes.