Home कोरबा शतरंज के राज्य स्तरीय चैलेंज में चेसबोर्ड पर दिमागी घोड़े दौड़ाएंगे कोरबा...

शतरंज के राज्य स्तरीय चैलेंज में चेसबोर्ड पर दिमागी घोड़े दौड़ाएंगे कोरबा के लिटिल मास्टर्स

192
0

कोरबा(theValleygraph.com)। शतरंज की बिसात पर सामने वाले का दिमाग चकराने में माहिर कोरबा के लिटिल मास्टर्स अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे। अंबिकापुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में संभाग का प्रतिनिधित्व करने खिलाड़ी पहुंच चुके हैं।

संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा अंतर्गत शतरंज प्रतियोगिता मुंगेली में आयोजित हुई। यह प्रतियोगिता अंडर-14 सबजूनियर, अंडर-17 जूनियर और अंडर-19 सीनियर वर्ग में हुई, जिसमें कोरबा जिले से शतरंज प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए।

इस प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में प्रभमन सिंह मल्होत्रा द्वितीय स्थान, अंडर-17 बालिका वर्ग में जसमन कौर द्वितीय स्थान, अंडर-19 बालक वर्ग में आयुष दत्ता ने पंचम स्थान प्राप्त किया। सभी न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल कोरबा के विद्यार्थी हैं। विद्यालय के प्राचार्य डीएस राव व पीटीआई सुमित सिंह के मार्गदर्शन में बच्चों ने यह सफलता हासिल की। अंडर-14 बालिका वर्ग में परी तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो डीपीएस पब्लिक स्कूल एनटीपीसी की छात्रा है। प्राचार्य सतीश शर्मा, पीटीआई दिव्या सोना के मार्गदर्शन में यह सफलता पाई। इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा की छात्रा जाह्नवी पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस सफलता पर प्राचार्य इंदू अग्रवाल व पीटीआई उत्तरा कैवर्त ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी खिलाड़ी जिला शतरंज संघ के संयुक्त मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयन हुए हैं। जिला शतरंज संघ के द्वारा समय समय पर प्रशिक्षण और खिलाड़ियों को उचित प्लेटफॉर्म प्रदान किया जा रहा है। 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 23 से 25 सितम्बर तक अंबिकापुर में आयोजित होगी। इसमें बिलासपुर संभाग के कुल 78 प्रतिभागी चयनित हुए हैं। सभी खिलाड़ियों को जिला शतरंज संघ जिले और संभाग की ओर प्रोत्साहित किया गया है। जिला शतरंज संघ कोरबा के सहसचिव देवेन्द्र राठौर ने बताया कि संघ की ओर से राष्ट्रीय स्तर में चयन होने वाले सभी शतरंज खिलाड़ियों का विशेष सम्मान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here