अब ट्रैफिक संभालेंगे इंस्पेक्टर विवेक, एसआई ओमप्रकाश बने पचपेड़ी थानेदार, लाइन भेजे गए तांडेकर


देखिए पूरी लिस्ट:- पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने महकमे में की जंबो सर्जरी। पांच इस्पेक्टर, तीन सब इंस्पेक्टर और 6 सहायक उप निरीक्षक समेत 53 पुलिसकर्मी किए गए इधर से उधर।

बिलासपुर के पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने जिले की पुलिस व्यवस्था में व्यापक फेर बदल की है। उन्होंने ने थानेदारों, उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षक तक के रैंक के कुल 53 पुलिस कर्मियों के कार्यस्थल परिवर्तित करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से की गई फेर बदल के साथ ही नए थाना और चौकियों में तत्काल प्रभाव से ज्वाइनिंग करने कहा गया है।

बिलासपुर(theValleygraph.com)। निरीक्षक विवेक पाण्डेय पचपेड़ी से यातायात, गोपाल कृष्ण सतपथी जीविषा से थाना प्रभारी कोनी, निरीक्षक पौरुष पुर्रे कोनी थाने से प्रभारी जीविशा, निरीक्षक उमेश कुमार साहू यातायात से थाना प्रभारी हिर्री, निरीक्षक हरीश तांडेकर हिर्री से रक्षित केंद्र, उपनिरीक्षक गिरधारी साव सिविल लाईन से पुलिस सहायता केंद्र मोपका के प्रभारी, उप निरीक्षक ओम प्रकाश कुर्रे पुलिस सहायता केंद्र मोपका से थाना प्रभारी पचपेड़ी बनाए गए हैं।

इनके अलावा तबादला लिस्ट में उनि. कुंज बिहारी साहू, सउनि. अशोक चौरसिया, सउनि० दिवाकर सिंह, सउनि० संजय यादव, सउनि. शैलेन्द्र सिंह, सउनि. नोहर लाल साहू, सउनि. रमजान खान, प्र.आर. सनत पटेल, प्र.आर. 566 राजेन्द्र चन्द्रा, प्र.आर. 456 शिवनारायण पांडे, प्र.आर. 945 कुमार डहरिया, प्र.आर. 221 सीताराम फरवी, प्र.आर. 320 प्रीतम सिंह राजपूत, प्र.आर. 261 सतेश्वर तिवारी, प्र.आर. 1102 स्किल क्लॉथियर, प्र.आर. 875 नंदकिशोर दुबे, प्र.आर. 351 किशोर वानी, प्र.आर. 1448 बलराज सिंह, प्र.आर. 34 रामावतार सिंह, आर. 1042 दीनबंधु कोरी, आर.एस. 220 रवि कुमार श्रीवास्तव, आर. 367 निलेश कुमार प्रधान, श्री। 1056 गीता दास मानिकपुर, आर.एस. 1191 राघवेन्द्र साहू, आर. जैनसिंह घोसले, आर. 463 राजेश कुमार सूर्यवंशी, आर. 836 मुरलीधर भार्गव, आर. 1206 सोमेश्वर साहू, आर. 923 राजू सिन्हा, आर.एस. 1188 हेम लाल मरावी, आर. 797 अभिजीत सिंह, आर.एस. चालक 158 शैलेन्द्र साहू, आर. 579 जीना अनंत, आर.एस. 105 महेंद्र सिंह नेताम, आर. 85 गौरव सोनवानी, नवर. 928 रविकान्त सिन्हा, आर. चालक 411 सतीष कांत,बीआर. 216 अजय मधुकर, आर. 884 सुनील बंजारे, आर. 814 बालेश्वर तिवारी, आर.एस. 1238 रामकुमार चौहान, आर. 1139 चंद्रप्रकाश भारद्वाज, आर. 1359 शरद साहू , आर. 1489 सतपूरन जांगड़े , आर.एस. 203 सत्येन्द्र सिंह , आर. 1327 संतोष राठौर शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *