Home कोरबा विधायक पटेल ने मां सर्वमंगला के दर पर मत्था टेका, वृद्धाश्रम के...

विधायक पटेल ने मां सर्वमंगला के दर पर मत्था टेका, वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को उपहार में शॉल और कंबल भेंट कर लिया आशीर्वाद

205
0

कोरबा। कटघोरा के क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल मां सर्वमंगला मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने माता के दर पर मत्था टेका और भाजपा नेता दिलीप दाश के नेतृत्व में पूजन-आरती करने के पश्चात वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठजनों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। अपने जन्ददिन के अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों को शॉल, कंबल और मिष्ठान का वितरण किया। उन्होंने बड़े-बुजुर्गों और माता से क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर भाजपा नेता दिलीप दाश ने क्षेत्रीय विधायक श्री पटेल के उत्तम स्वास्थ्य, दीघार्यु जीवन की मंगल कामना की।

कार्यक्रम में हरदीबाजार बाजार पूर्व मंडल अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, कटघोरा पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज नायडू, धर्म सेना जिला महामंत्री अमितोष दुबे, झुग्गी झोपड़ी जिला सह-संयोजक कमलजीत सिंह, लक्की गुप्ता, अश्वनी मिश्रा, सोनू यादव, हीरू यादव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
—-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here