दो दिन परिवर्तित मार्ग से यशवंतपुर जाएगी वैनगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस


पेनुकोन्डा जंक्शन व मक्काजिपल्लि स्टेशनों के मध्य ब्लॉक व तकनीकी कार्य का असर

कोरबा(thevalleygraph.com)। दक्षिण पश्चिम रेलवे के बैंगलुरू रेल मंडल के पेनुकोन्डा जंक्शन व मक्काजिपल्लि स्टेशनों के मध्य ब्लॉक लेकर महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें कोरबा-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी शामिल है, जो परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन दो व 5 फरवरी को परिवर्तित मार्ग व्हाया पेनुकोन्डा जंक्शन-नारायणपुरम, श्री सत्य सार्इं प्रशांति निलयम- बसंपल्लि मार्ग होकर यशवंतपुर जाएगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं । इसी कड़ी में अधोसंरचना विकास के लिए पेनुकोन्डा जंक्शन व मक्काजिपल्लि स्टेशनों के मध्य ब्लॉक लेकर महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से चलने वाली कोरबा-यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12252-12251) परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 2 व 5 फरवरी को कोरबा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12252 कोरबा- यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया पेनुकोन्डा जंक्शन-नारायणपुरम- श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम- बसंपल्लि मार्ग होकर यशवंतपुर जाएगी। इसी तरह 2 व 6 फरवरी को यशवंतपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया पेनुकोन्डा-नागसमुद्रम-धर्मवरम जंक्शन मार्ग होकर कोरबा पहुचेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *