Home Science & wildlife केंद्रीय विद्यालय-2 के स्टूडेंट्स ने रोचक साइंटिफिक प्रयोगों से मंच पर किया...

केंद्रीय विद्यालय-2 के स्टूडेंट्स ने रोचक साइंटिफिक प्रयोगों से मंच पर किया अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन

167
0

केंद्रीय विद्यालय-2 एनटीपीसी में मनाया गया विज्ञान दिवस।

कोरबा(theValleygraph.com)। हम चाहें या न चाहें, पर हमारे जीवन की प्रत्येक गतिविधि में विज्ञान का समावेश है। यह मानव दिनचर्या में जाने अंजाने शामिल एक ऐसा अभिन्न अंग है, जिसके बगैर आज के दौर में एक कदम भी बढ़ाना अब नामुमकिन सा लगता है। विज्ञान के प्रति शोध और रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। खासकर स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने छोटे छोटे पर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोगों की रोचक प्रस्तुति देकर अपनी उभरती वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया।

केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 कोरबा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े ही उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के प्राचार्य व सभी विज्ञान शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व डॉ सीवी रमन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। विद्यालय के नवोदित वैज्ञानिकों ने रमन प्रभाव पर प्रकाश डाला। नोबेल पुरस्कार विजेता सर सीवी रमन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रकाश के फैलाव, प्रकीर्णन, बोतल के बाहर और अंदर गुब्बारों के फुलाने पर प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया। चंद्रयान 3 का कार्यशील मॉडल बनाया और प्रत्येक गतिविधि के पीछे का विज्ञान समझाया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती एमपी मिंज टीजीटी साइंस ने किया। विज्ञान संकाय के संयोजक ए.खरे ने सभा को संबोधित करते हुए विज्ञान और विज्ञान दिवस समारोह के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी छात्र-छात्राओं को अपने दैनिक जीवन की गतिविधियों में वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य एसके साहू ने विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों में इस तरह के अद्भुत मार्गदर्शन के लिए छात्र-वैज्ञानिकों और सभी विज्ञान शिक्षकों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि हममें से प्रत्येक को जीवन की हर घटना में व्यवस्थित रूप से कार्य करना चाहिए ताकि सफलता हमारे पीछे रहे। उभरते वैज्ञानिकों के साथ विज्ञान शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में आनंदपूर्वक भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here