Railway में बदली गई जिम्मेदारियां, अनुराग सिंह बने सीनियर DCM, साकेत रंजन संरक्षा अधिकारी और अब CPRO के दायित्व सभलेंगे विकास कश्यप


तीन बार UPSC निकालने वाले अनुराग सिंह बने सीनियर डीसीएम

बिलासपुर(theValleygraph.com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अफसरों के तबादले हुए है। सीनियर डीसीएम और सीपीआरओ का भी तबादला आदेश जारी किए गए हैं। अनुराग सिंह सीनियर डीसीएम बनाए गए हैं।

रेलवे मंत्रालय से जारी आदेश के तहत संरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे अनुराग सिंह को सीनियर डीसीएम बनाया गया है। CPRO रहे साकेत रंजन संरक्षा अधिकारी और उनकी जगह अब सीनियर DCM रहे विकास कश्यप CPRO बनाए गए हैं। अनुराग सिंह इससे पूर्व संरक्षा अधिकारी थे।

जानिए कौन है तीन बार यूपीएससी निकालने वाले नए डीसीएम अनुराग सिंह

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के नए डीसीएम अनुराग सिंह वर्तमान में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी के पद पर है। वे मूलतः झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले है। उनके पिता बिहार पुलिस के रिटायर्ड एडिशनल एसपी हैं। अनुराग सिंह ने बीए एलएलबी की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। यूपीएससी लोक सेवा परीक्षा निकाल कर 2014 में आईआरटीएस अधिकारी बने। इस से पूर्व 2013 में वह आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट के लिए चयनित हुए थे। उनका चयन 2015 में इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस में भी हुआ था जिसे उन्होंने ज्वाइन नहीं किया।

Oplus_131072

कर्मठ और कड़क व्यक्तित्व के अफसर

काफी ईमानदार छवि के माने जाने वाले अनुराग सिंह की गिनती काम के प्रति समर्पित और रिजल्ट देने वाले अफसरों में होती है। रेलवे में उनका व्यक्तित्व सख्त व कड़क मिजाज अफसर का है। श्री सिंह की पूर्व में पदस्थापना एआरएम शहडोल के पद पर थी। फिर वे असिस्टेंट ऑपरेटिंग मैनेजर नागपुर के पद पर रहे। डीसीएम व डीओएम नागपुर भी रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *