प्रॉपर्टी के मामले में उच्च सदन की सांसद सरोज से कहीं आगे हैं निचले सदन की MP ज्योत्सना, 5 साल में 2.22 करोड़ बढ़ गई मिल्कियत


महंत दंपति कुल 16.91 करोड़ से अधिक के मालिक

कोरबा(theValleygraph.com)। लोकसभा क्षेत्र कोरबा की सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत के शपथ पत्र के मुताबिक चल अचल संपत्ति समेत उनकी मिल्कियत का कुल मूल्य 9 करोड़ 16 लाख 83 हजार से अधिक है। इसमें उनका कैश और बैंक बैलेंस ही 5 करोड़ 24 लाख 58 हजार से अधिक है। अचल संपत्ति की बात करें तो उनकी कुल कीमत 3 करोड़ 92 लाख 24 हजार से भी अधिक है। इस प्रॉपर्टी में उनके पास ग्राम सारगांव में सवा तीन एकड़ कृषि भूमि जिसकी कीमत 54 लाख 85 हजार और ग्राम पचोरी में 29 एकड़ कृषि भूमि कीमत 51 लाख 70 हजार शामिल है। इसके अलावा कोरबा के ग्राम पताढी में भी उनके नाम एक करोड़ 5 लाख 18 हजार कीमती 1.432 हेक्टेयर गैर कृषि भूमि शामिल है। इसी प्रकार डॉ चरण दास महंत के नाम भी चल अचल समेत कुल 7 करोड़ 74 लाख 76 हजार 903 की प्रॉपर्टी है। इस तरह महंत फैमिली के नाम कुल 16 करोड़ 91 लाख 60 हजार 616 की संपत्ति है।

लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत के पास 9 करोड़ 16 लाख 83 हजार से अधिक की मिल्कियत

प्रॉपर्टी के मामले में निचले सदन की सांसद यानी Member of Parliament श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत उच्च सदन की सांसद सुश्री सरोज पांडेय से कहीं आगे हैं। सुश्री पांडेय की मौजूदा चल-अचल संपत्ति दो करोड़ 87 लाख से अधिक है। दूसरी ओर श्रीमती महंत की कुल संपत्ति देखें तो उनके पास 9 करोड़ 16 लाख 83 हजार से अधिक की मिल्कियत है। इतना ही नहीं, पहली बार सांसद बनने के बाद के इन बीते पांच सालों में उनकी प्रॉपर्टी में 2 करोड़ 22 लाख 83 हजार 713 का इजाफा भी हुआ है। श्रीमती महंत मिल्कियत के मामले में अपने पति एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत से भी आगे हैं। चल अचल समेत डॉ महंत की वर्तमान प्रापर्टी 8 करोड़ 79 लाख 43 हजार 20 है, जबकि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ज्योत्सना चरण दास की संपत्ति डॉ महंत से भी 37 लाख 40 हजार अधिक है। श्रीमती महंत की कुल चल संपत्ति 5 करोड़ 24 लाख 58 हजार से अधिक है। कुल अचल संपत्ति 3 करोड़ 92 लाख 24 हजार 860 है। इसके अलावा नामांकन दाखिल करने के समय दिए गए शपथ पत्र में हाथ में नकद एक लाख 40 हजार रुपए बताया गया। श्रीमती महंत के पास सोना 363.20g और चांदी 24kg समेत कुल 46 लाख 48 हजार 611 के जेवर भी हैं। इसके अलावा उन पर पांच लाख का लोन भी है।


छह साल में 1 करोड़ 38 लाख बढ़ गई राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की चल अचल संपत्ति 

इसी तरह भारतीय जनता पार्टी की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय कुल 2 करोड़ 87 लाख 17 हजार 677 की चल अचल संपत्ति की मालकिन हैं। उनके नाम कुल चल संपत्ति 1 करोड़ 40 लाख 17 हजार 677 और 1 करोड़ 47 लाख की कुल अचल संपत्ति है। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान शपथ पत्र में उन्होंने हाथ में नकद 4 लाख 23 हजार, 9 लाख 62 हजार कीमती 130 ग्राम सोने के जेवर का ब्योरा भी पेश किया है। सुश्री पांडेय के नाम पर 17 लाख 73 हजार 376 रूपए का लोन भी है। अब कुछ साल पीछे जाएं तो मार्च 2018 में राज्यसभा निर्वाचन अधिकारी को दिए नामांकन पत्र में सुश्री सरोज पांडेय ने अपनी चल-अचल संपत्ति का जो ब्योरा दिया था, उसके मुताबिक तब के साल भाजपा प्रत्याशी एक करोड़ 48 लाख 59 हजार 546 स्र्पए की चल-अचल संपत्ति की मालकिन थीं। इस बीच गुजरे छह साल में उनकी चल अचल संपत्ति बढ़कर 1 करोड़ 38 लाख 58 हजार 131 रूपए बढ़ गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *