देश की राजधानी Delhi की 7 सीटों पर अब तक की स्थिति में BJP के सभी 7 उम्मीदवार…


(theValleygraph.com)

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में गिनती जारी है। यहां से BJP उम्मीदवार मनोज तिवारी 7,052 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं।

नई दिल्ली की सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज 3,091 वोटों से आगे हैं और यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती पीछे चल रहे हैं।

साउथ दिल्ली में बीजेपी से रामवीर सिंह बिधूड़ी 5,327 वोटों से आगे हैं और आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान पीछे चल रहे हैं।

चांदनी चौक सीट पर बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल 2,437 वोटों से आगे हैं और यहां कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल पीछे चल रहे हैं।

इधर ईस्ट दिल्ली में 1 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा 2,574 वोटों से आगे हैं और आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार पीछे चल रहे हैं।

वेस्ट दिल्ली में भी आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कमलजीत सहरावत से करीब 12,436 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में भी गिनती जारी है। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उदित राज करीब 11,023 वोटों से BJP के योगेंद्र चंदोलिया से पीछे चल रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *