Home बिलासपुर डॉ अम्बेडकर भारत मां के यशस्वी सपूत थे, जिन्हें इतिहास के पन्नों...

डॉ अम्बेडकर भारत मां के यशस्वी सपूत थे, जिन्हें इतिहास के पन्नों में संविधान के मुख्य शिल्पकार के रूप याद किया जाता है: GM विजय कुमार साहू

180
0
Oplus_131072

बिलासपुर(theValleygraph.com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा मुख्यालय में आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 133वीं जन्म दिवस 14 अप्रैल को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजन आयोजित इस कार्यक्रम मे महाप्रबंधक विजय कुमार साहू द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर आज भी दलितों, नारियों, गरीबो एवं असहायों के मसीहा के रूप में याद किए जाते हैं। इतिहास के पन्नों मे उन्हे संविधान के मुख्य शिल्पकार के रूप में याद किया जाता है। डॉ भीमराव अम्बेडकर जीवन के हर क्षेत्र -सामाजिक, आर्थिक और राजनिति में लोकतंत्र के पक्षधर थे। वे भारत मां के यशस्वी सपूत थे। उन्होंने आह्वान किया कि बाबा साहेब के जन्म दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि रेल सेवा के माध्यम से हमें जो देश सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है उसे हम पूरे समर्पण, सदभावना, निष्ठा व ईमानदारी से पूर्ण करेंगे। इस गरिमामय आयोजन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here