अब संपदा देखेंगे राजस्व निरीक्षक अजय, राजस्व उप निरीक्षक भावेश संपत्तिकर शाखा भेजे गए


नगर निगम कर्मियों के कार्यों में प्रशासनिक व्यस्वस्था के तहत किया गया फेरबदल

कोरबा(theValleygraph.com)। नगर निगम में कार्यरत तीन कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इन कर्मचारियों की जिम्मेदारियों और कार्यस्थल में फेरबदल करते हुए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

नगर पालिक निगम, कोरबा (छत्तीसगढ़) में पदस्थ निगमाकर्मियों को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कार्यस्थल में फेरबदल करते हुए इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल के तहत वर्तमान में संपत्तिकर शाखा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल को संपदा शाखा भेज दिया गया है। इसी तरह राजस्व उपनिरीक्षक भावेश कुमार यादव को संपदा शाखा से संपत्ति कर और संपदा शाखा में पदस्थ ‏स्टोर कीपर गोलेराम बरेठ को केंद्रीय भंडारगृह में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में स्थापना शाखा, मुख्य कार्यालय साकेत भवन, कोरबा (छत्तीसगढ़) कार्यालयीन आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत नगर पालिक निगम, कोरबा द्वारा पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कार्यरत् इन तीनों कर्मचारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक जारी किए गए नवीन पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग करने कहा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *