दोपहर 3:00 बजे यह चयन स्पर्धा एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना, कोरबा में आयोजित की जाएगी.
कोरबा। अंडर 19 बालक एवं बालिका स्टेट जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट की चयन स्पर्धा को लेकर कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (KDBA) द्वारा नई सूचना जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि 17 से 19 जुलाई 2026 तक CBSE क्लस्टर चैंपियनशिप आयोजित होने और कई अंडर-19 बैडमिंटन खिलाड़ियों से प्राप्त अनुरोधों के आधार पर राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट – अंडर 19 (बालक एवं बालिका) के चयन की तिथि में परिवर्तन किया गया है।

इस सम्बन्ध में कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि नई चयन तिथि एवं समय: 21 जुलाई 2026, दोपहर 3:00 बजे निर्धारित की गई है. यह चयन स्पर्धा एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना, कोरबा में आयोजित की जाएगी, जिसमें शामिल होने के लिए एंट्री दर्ज कराने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2026 है.

कोरबा जिला बैडमिंटन संघ की ओर से सभी अंडर-19 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर अपने पहचान पत्र एवं स्पोर्ट्स किट के साथ उउपस्थित होने कहा है. साथ ही बताया है कि सभी प्रतिभागियों के लिए KDBA ID एवं CGBA ID का सक्रिय होना अनिवार्य है।








