Home कोरबा केंद्रीय विद्यालय 2 NTPC में पदलंकरण समारोह आयोजित, विहान बने हेड बाॅय...

केंद्रीय विद्यालय 2 NTPC में पदलंकरण समारोह आयोजित, विहान बने हेड बाॅय तो हेड गर्ल चुनी गई दीपशिखा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शत्रुहन बेहरा (GM आपरेशन एवं मेन्टिनेन्स NTPC), विशिष्ट अतिथि अतुल श्रीराम पाटिल (AGM NTPC तथा मनोनीत अध्यक्ष विद्यालय विकास समिति) रहे।प्राचार्य सुनील कुमार साहू ने उनका हरित स्वागत किया।

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 एनटीपीसी कोरबा में नवनिर्वाचित विद्यार्थियों का पदालंकरण समारोह आयोजित किया गया. दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वन्दना के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शत्रुहन बेहरा (जी एम आपरेशन एवं मेन्टिनेन्स एनटीपीसी) तथा विशिष्ट अतिथि अतुल श्रीराम पाटिल (ए जी एम,एनटीपीसी तथा मनोनीत अध्यक्ष विद्यालय विकास समिति) थे. प्राचार्य सुनील कुमार साहू द्वारा अतिथियों का हरित स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा नव नियुक्त विद्यार्थियों को बैज तथा शैश द्वारा अलंकृत किया गया. साथ ही सत्य व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के हेड बाॅय विहान एनवी तथा हेड गर्ल दीपशिखा सिंह चुने गए।
विशिष्ट अतिथि शत्रुहन बेहरा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें कठिन परिश्रम तथा कर्तव्य पालन का संदेश दिया. कार्यक्रम की शुरुआत में संगीत शिक्षक सतोष कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अन्त में आभार ज्ञापन प्राचार्य श्री साहू द्वारा किया गया। संचालन मीनाक्षी शर्मा तथा शिव कुमार साहू ने किया। फोटोग्राफी परवेज़ रजा ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here