Home छत्तीसगढ़ अच्छा शिक्षक बनने के लिए आपके भीतर अनुशासन व समाज के हर...

अच्छा शिक्षक बनने के लिए आपके भीतर अनुशासन व समाज के हर वर्ग के साथ भावनात्मक जुड़ाव जरूरी: डाॅ प्रशांत

कमला नेहरू महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम द्वारा बिगनर्स कोर्स पर एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित

कोरबा। मंगलवार को कमला नेहरू महाविद्यालय में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम द्वारा बिगनर्स कोर्स के अंतर्गत एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने बीएड छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। शिक्षा संकाय के सभाकक्ष में आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगे जाकर आपको एक शिक्षक की जिम्मेदारियों को भली-भांति निभाना होगा। उससे पहले आपको दो अहम बातों को अपने जीवन में भी आत्मसात करना जरूरी है। आपके भीतर स्वयं के लिए अनुशासन और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ भावनात्मक जुड़ाव का गुण होना ही चाहिए, जिनके जरिए आप हमारे समाज और भावी पीढ़ी को बेहतर आयाम पर ले जाने का दायित्व कुशलता से निभा पाएंगे। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स परिवार से गाइड कैप्टन श्रीमती गणेशी सोनकर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने प्राचार्य के संबोधन का आभार व्यक्त करते हुए शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही शिक्षा संकाय की प्रभारी विभागाध्यक्ष डाॅ भारती कुलदीप का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारत स्काउट एवं गाइड परिवार से डीओसी उत्तरा मानिकपुरी, डीओसी डिगम्बर कौशिक, सन राइस स्कूल की प्राचार्य पूर्णिमा भट्टाचार्य, शिक्षा संकाय के सहायक प्राध्यापकों में डाॅ रश्मि शुक्ला, श्रीमती अनिता यादव, राकेश गौतम, नितेश यादव एवं बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here