कोरबा। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल के तहत कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
पलक दास, मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक, कोरबा एवं AIPNBOA बिलासपुर यूनिट की एग्जीक्यूटिव मेंबर ने कहा कि बैंक कर्मचारी लगातार पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ देश की बैंकिंग व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित जायज मांगों पर अपेक्षित निर्णय नहीं लिया गया है।
उन्होंने कहा, “बैंक कर्मचारी देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। हमारी मांगें पूरी तरह जायज हैं और लंबे समय से लंबित हैं। सरकार एवं बैंक प्रबंधन को कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ठोस और सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।”
पालक दास ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना समय की आवश्यकता है। इससे कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा और वे अधिक ऊर्जा एवं दक्षता के साथ ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
उन्होंने सरकार एवं बैंक प्रबंधन से अपील की कि कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक माहौल में वार्ता कर जल्द समाधान निकाला जाए। कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं, बल्कि सम्मानजनक समाधान ही बैंकिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाएगा।
आगे भी आंदोलन की चेतावनी: बैंक यूनियनों की ओर से सितंबर के अंत में 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल तथा 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दिए जाने की खबरें हैं।
पलक दास
Manager, Punjab National Bank, Korba
Executive Member, AIPNBOA – Bilaspur Unit





