छात्राओं के मॉडल-पोस्टर में नजर आई पर्यावरण के बिगड़ते पारिस्थितिक तंत्र के प्रति फिक्र


Video:- शासकीय मिनीमाता कन्या कॉलेज के ईको क्लब ने आयोजित की विविध प्रतियोगिताएं

कोरबा(thevalleygraph.com)। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के ईको क्लब द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में छात्राओं के लिए भाषण, मॉडल बनाओ, बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता और प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण के बिगड़ते पारिस्थितिक तंत्र के प्रति अपनी चिंता दिखाई।

       महाविद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए इको क्लब का गठन किया गया है। जिसके संयोजक की जिम्मेदारी भूगोल विभागाध्यक्ष प्रकाश साहू निभा रहे हैं। क्लब के सदस्यों में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी व हिंदी की सहायक प्राध्यापक डॉ. डेजी कुजूर और जन्तु विज्ञान की सहायक प्राध्यापक श्रीमती अमिता सक्सेना शामिल हैं।  महाविद्यालय में इको क्लब के गठन का मुख्य उद्देश्य  पर्यावरण के प्रति छात्राओं में जागरूकता, प्रकृति संरक्षण के लिए प्रोत्साहन व सतत विकास के लिए जरूरी संसाधनों की सुरक्षा जैसी सीख देना है। इसके साथ-साथ पर्यावरणीय बाग और उद्यान के निर्माण को प्रोत्साहित करना पेड़-पौधों के संरक्षण के लिए उद्यमों को संचालित करना, पर्यावरणीय ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए शिविरों और संगोष्ठियों और प्रतियोगिताओं का आयोजित करना है।  इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए महाविद्यालय की छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर निकिता साहू बी.ए.प्रथम वर्ष रही, वहीं लक्ष्मी यादव बी.ए. अंतिम वर्ष द्वितीय स्थान पर और मनीषा कुर्रे बी.एस.सी. प्रथम वर्ष और अमरावती पी.जी.डी.सी.ए तृतीय स्थान पर रहीं। मॉडल बनाओ प्रतियोगिता में एम.ए.(हिन्दी) प्रथम सेमेस्टर की  श्रद्धा जांगड़े, निलेश्वरी राठिया, टिकेश्वरी कर्ष और भारती आदित्य के समूह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ वहीं द्वितीय स्थान बी.ए.तृतीय वर्ष की छात्राएं ज्योतिराज, लक्ष्मी यादव और पूजा कुमारी के समूह को प्राप्त हुआ। तृतीय स्थान पर बी.ए अंतिम वर्ष की छात्रा श्रद्धा मारुवा को प्राप्त हुआ।  प्रतियोगिता के आयोजक मंडल के सदस्य व सहायक प्राध्यापक डॉ. विनोद साहू, श्रीमती कल्याणी ध्रुव, डॉ. डेजी कुजूर, डॉ. श्रेणी दिवाकर, श्रीमती मोनिका मिंज, मंदाकिनी चंद्रा ,भागवत पटेल, वर्षा सिंह तंवर, डिंपल ठाकुर, एल.एन. साहू व निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. पी. के. सिन्हा, क्रीड़ा अधिकारी अनिमा तिर्की के सराहनीय योगदान के लिए इको क्लब के प्रभारी प्रकाश साहू ने आयोजक व निर्णायक मंडल के सदस्यों और प्रतिभागियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट स्पर्धा में मनीषा रही प्रथम

बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा मनीषा कुर्रे को प्रथम, द्वितीय पर रंगबती पी.जी.डी.सी.ए. और तृतीय स्थान पर सरिता कुर्रे पी.जी.डी.सी.ए. को मिला। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में रोशनी गेंदले एम.ए. (भूगोल) प्रथम सत्र को प्रथम स्थान, आकांक्षा श्रीवास बी.ए. द्वितीय वर्ष को दूसरा स्थान और काजल कुमारी को तीसरा स्थान मिला। पर्यावरण संबंधी विषयों पर आयोजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में देवंतिका साहू और अलका राजपूत बी.ए. अंतिम के समूह को प्रथम स्थान, एम.एस.डब्लयू. तृतीय सेमेस्टर के निधि साहू और दीक्षा के समूह को दूसरा स्थान और तुलसी राठिया व मुस्कान शर्मा बी.एस.सी तृतीय वर्ष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

      त इन प्रतियोगिता से निश्चित ही महाविद्यालय की छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना जागृत हुई है। साथ ही ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं को पर्यावरणीय मुद्दों के साथ व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ने का एक माध्यम भी प्रदान करती है। डॉ. तारा शर्मा विभागाध्यक्ष समाज कार्य व श्रीमती संध्या पांडेय विभागाध्यक्ष हिन्दी ने विजेताओं को शुभकामनाएं व बधाई दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *