Home कोरबा जनसंघ का दूसरा रूप और विश्व का सबसे बड़ा संगठन है भारतीय...

जनसंघ का दूसरा रूप और विश्व का सबसे बड़ा संगठन है भारतीय जनता पार्टी: हितानंद अग्रवाल

199
0
Oplus_131072

कोरबा(theValleygraph.com)। शनिवार 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देश में लोकसभा चुनाव के बीच मनाया गया। शक्ति केंद्र 40 नेहरू नगर में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हितानंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में सभी को सक्रिय रहने का आवाहन किया। संगोष्ठी कार्यक्रम के पश्चात हितानंद अग्रवाल ने अपने निवास स्थान शक्ति केंद्र 40 नेहरू नगर में कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं घर-घर भारतीय जनता पार्टी का झंडा बांधा। इस अवसर पर डॉ लव कुमार साहू, सत्यनारायण साहू, अविनाश सिंह, हेमलाल यादव, गंगा पांडे, गिरधर राठौर, मुकेश कुमार मरकाम, रवि कंवर, वीरेंद्र यादव, प्रशांत नायक, रामेंद्र यादव, रमेश मिश्रा, सूरज नामदेव, कमल किशोर एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here