Home Science & wildlife चांद पर विजय के बाद और भी खूबसूरत नजर आया Super Blue...

चांद पर विजय के बाद और भी खूबसूरत नजर आया Super Blue Moon

213
0

कोरबा(theValleygraph.com)। गुरुवार को एक विशाल और दुर्लभ खगोलीय घटना हुई, जिसे सुपर ब्लूमून के नाम से जाना जाता है। बीते दिनों भारतीय लैंडर विक्रम की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग से मिली ऐतिहासिक विजय के बाद इस मौके पर चंद्रमा की खूबसूरती में और भी ज्यादा निखार दर्ज किया गया।

चंद्रमा का स्पष्ट दृश्य पाने के लिए टेलीस्कोप का उपयोग करते हुए केएन कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष अजय मिश्रा ने इस खूबसूरत खगोलीय घटना की सुंदर तस्वीरें साझा की। उन्होंने बताया कि ब्लू मून वह घटना है, जिसमें पृथ्वी के सभी लोग चंद्रमा को नीले रंग में देख सकते हैं। ऐसे कई कारण हैं जो चंद्रमा के इस रंग में योगदान करते हैं, जैसे वायु कणों का अपवर्तन, लाल तरंग दैर्ध्य का छोटा होना और भी बहुत कुछ। इसके अलावा यह बहुत बड़ा दिखाई देता है। इसीलिए इसे सुपर मून कहते हैं और यह पृथ्वी से सबसे नजदीक की स्थिति में होती है। सुपर ब्लू मून एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब और आमतौर पर अपने आकार से बड़ा दिखाई देता है। इसके अलावा, विभिन्न कण प्रकाश को अपवर्तित करते हैं जिसके कारण यह आकाश में नीला दिखाई देता है। 30 और 31 अगस्त सुपर ब्लू मून-2023 देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here