26 जनवरी को रिपब्लिक डे पर केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण, लेंगे परेड की सलामी 


गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियों का होगा प्रदर्शन

कोरबा(theValleygraph.com)। शुक्रवार को जिले में गणतंत्र दिवस का उत्सव धूम-धाू से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय में होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक व जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड कोरबा में आयोजित होगा। सुबह 8.59 बजे मुख्य अतिथि श्री देवांगन का समारोह स्थल पर आगमन होगा और वे सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। 9.1 बजे सलामी व राष्ट्रगान होगा। इसके बाद 9.3 बजे परेड निरीक्षण व हर्ष फायर होगा। सुबह 9.12 बजे परेड का मार्च पास्ट, 9.30 बजे परेड की समीक्षा व सलामी ली जाएगी। इसके बाद सुबह 9.32 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। सुबह 9.47 बजे शांति व सौहार्द्र के लिए रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाए जाएंगे। सुबह 9.50 बजे परेड का प्रस्थान व परेड कमांडरों का परिचय, 10.5 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों के छायाचित्र लिए जाएंगे। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

वीर शहीदों के परिवारों का होगा सम्मान
सुबह 10.10 बजे देश व माटी की रक्षा के लिए प्राणों की आहूति देने वाले वीरों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10.20 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10.45 बजे विभागीय झांकियों का प्रदर्शन होगा। सुबह 11 बजे प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार वितरित किया जाएगा और उसके बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा की जाएगी। विभागीय झांकियों में जिला पंचायत, नगर पालिका निगम, वन विभाग, पीएचई, जिला उद्योग केंद्र, रेशम विभाग, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन, पशुपालन, कृषि, मछली पालन विभाग, आदिवासी विकास विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, क्रेड़ा, स्वास्थ्य विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, एनटीपीसी कोरबा, भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड बालको, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल कोरबा पूर्व और एसईसीएल कोरबा की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

उद्योग मंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को देश के 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा की यह दिन भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो अनेकता में एकता लिए भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में पुष्पित पल्लवित करने में संविधान सभा के सदस्यों, सभी महापुरुषों, क्रांतिकारियों, जन-नायकों, देशभक्तों और शहीदों के योगदान का स्मरण करते हुए कहा है कि आज आवश्यकता है कि युवा उनके अदम्य शौर्य, साहस, त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले। विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *