अपनी मीठी आवाज और छत्तीसगढ़िया गायकी के सुरीले अंदाज से ‘भव्य’ ने जीता देश का दिल


केंद्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय कला उत्सव में प्राप्त किया द्वितीय स्थान, एकल पारंपरिक लोकगीत गायन में किया छग का प्रतिनिधित्व।

अपनी मधुर आवाज और छत्तीसगढ़ी गायकी के खूबसूरत अंदाज से होनहार बाल कलाकार भव्य देवांगन सारे देश का दिल जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय कला उत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी के छात्र ने अखिल भारतीय स्तर पर कोरबा और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।

कोरबा(theValleygraph.com)। यह अखिल भारतीय प्रतियोगिता कोलकाता में 31 अक्तूबर से 2 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी। केंद्रीय विद्यालय संगठन की इस राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी में कक्षा 11वीं के छात्र भव्य ने एकल पारंपरिक लोकगीत गायन में कोरबा और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के साथ साथ छत्तीसगढ़ को भी गौरवान्वित किया है। भव्य देवांगन वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में कक्षा ग्यारहवीं में अध्यनरत है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के 25 संभाग के लगभग 1200 बच्चों ने अपने-अपने कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जहां कोलकाता, मुंबई ,बनारस, दिल्ली ,बेंगलुरु, हैदराबाद, गुवाहाटी, सिलचर आदि जगह से चुने हुए बच्चों ने इसमें प्रतिभाग किया था। भव्य देवांगन केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 कोरबा में पदस्थ संगीत शिक्षक अशोक देवांगन के सुपुत्र है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एसके साहू ने भव्य देवांगन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा जीवन में अगर कुछ पाना है तो औरों से अलग हटकर कुछ नया करना होगा। बच्चों को पढ़ने के साथ-साथ विद्यालय के अन्य सहगामी क्रियाकलापों में हिस्सा लेना चाहिए। जिससे हमें आगे बढ़ने के साथ-साथ, बौद्धिक विकास भी संभव हो सकेगा। अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक केके कश्यप, मनीष तिवारी, सुमित चौधरी, अशोक देवांगन, मुरली मनोहर देवांगन, राजेश देवांगन, श्रीमती अर्चना खरे, संगीता रानी दास एम बलहाल, टी के साहू, दिनेश प्रजापति ने भव्य देवांगन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

पहले भी अनेक स्पर्धाओं में किया नाम रोशन
इससे पूर्व भी गीत-संगीत में अपनी कला का लोहा मनवा चुके भव्य ने अनेक प्रतियोलोगिताओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने पारंपरिक लोक संगीत गायन और प्रसंभ शर्मा एकल अभिनय में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। केन्द्रीय विद्यालय रायपुर क्रमांक- 1 में आयोजित संभागीय कला उत्सव 2023 की संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और संभागीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। तत्पश्चात राष्ट्रीय कला महोत्सव में चयन हुआ। कक्षा 11वीं अ के भव्य देवांगन पारंपरिक लोक संगीत गायन में सतत अभ्यास कर अपनी कला में निखार लाने के प्रयास में जुटे हैं। इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी कोरबा का नाम रोशन किया है।

शिक्षा के साथ अतिरिक्त गतिविधियां बच्चों केएस कौशल निखारते हैं: प्राचार्य एसके साहू

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा के प्राचार्य एसके साहू ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों और सहगामी क्रिया कलापों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता रहे। खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य विद्यालयीन क्रिया कलाप में प्रोत्साहित करने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद बनाते हैं। उनके भीतर के कौशल, रचनात्मक क्षमताओं और योग्यता को निखारते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *